गोंडा : पृथ्वी को पवित्र करने के लिए और "राज" शब्द को सार्थक बनाने के लिए इस राजकुमार का नामकरण पृथ्वीराज किया गया है। हम पृथ्वीराज चौहान के वंशज होते हुए भी आज भी अलग थलग होने के कारण राजनीतिक पार्टियाँ हम लोगो का इस्तेमाल कर अपना उल्लू सीधा करती है |
उक्त विचार चौहान विकास समित के वैनर तले आयोजित बैठक में मुख्यअतिथि पूर्व उपनिरीक्षक महादेव चौहान ने मौजूद समाज के लोगो से कही |
उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज नामक बालक महाराजाओं के छत्र अपने बल से हर लेने के लिए जन्म लिया था । और सिंहासन की शोभा को बढाएगा अर्थात् कलियुग में पृथिवी में सूर्य के समान देदीप्यमान स्थापित करेगा ।
लेकिन हमारे समाज में एक जुटता व शिक्षा का आभाव रहा जिससे हम विकास के नाम पर चाँद कदम भी नहीं बढ़ पाए | श्री चौहान ने कहा कि हमारे समाज में फैले कुरीतियों को दूर का अपने आने वाली पीड़ी को पूर्ण शिक्षित करने की पूरी जिम्मेदारी हम सब पर है इसी शिक्षा के बदौलत हम अपने मुकाम को हासिल करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकेंगे |
इसके पूर्व मुख्य अतिथि को अधिवक्ता प्रमोद कुमार चौहान , रंजीत , अलखनारायण आदि लोगो ने फूल माला पहना कर स्वागत किया | कार्यक्रम का सञ्चालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय चौहान ने किया | इस मौके पर राम गोपाल चौहान , राकेश , राधवेन्द्र , विजय कुमार , सत्य नारायण आदि लोग मौजूद रहे |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ