Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में भव्य जागरण के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव


गोंडा : श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शिव शक्ति दुर्गा पूजा समित के वैनर तले सुन्दर काण्ड के उपरांत विशाल भंडारा व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया |
भक्तो के बीच भजन प्रस्तुत करते कलाकार 

    मनकापुर कसबे के गायत्री नगर में श्री हनुमान के भक्तो द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान
जन्मोत्सव के अवसर पर सुन्दर काण्ड के उपरांत विशाल भंडारा व रात्रि जागरण हुवा जिसमे दूर-दराज व नगर क्षेत्र से आये सैकड़ो भक्तो ने छक कर भंडारे का आनंद लिया और इसके उपरांत अयोध्याधाम विनोद चौधरी व गोरखपुर से अर्पणा मिश्रा ने संयुक्त प्रस्तुति 
आरत बन पुकारत हौं कपिनाथ सुनो विनती मम भारी ।
अंगद औ नल-नील महाबलि देव सदा बल की बलिहारी ।।
जाम्बवन्त् सुग्रीव पवन-सुत दिबिद मयंद महा भटभारी ।
दुःख दोष हरो तुलसी जन-को श्री द्वादश बीरन की बलिहारी ।।
की जिसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर होकर मंत्रमुग्ध हो गए | जागरण पार्टी द्वारा भजन कीर्तन के मध्य राधा – कृष्ण , शंकर- पार्वती , कृष्ण-सुदामा व श्री हनुमान जी का सजीव झांकी प्रस्तुत कर लोगो को जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया | 

भक्तगण रातभर जागरण का भरपूर आनंद लिए और तडके प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने घर को रवाना हुवे |
उक्त कार्यक्रम ग्रीश शुक्ला , अमरनाथ गुप्ता , अतुल यादव , राम चन्द्र शुक्ला , आनंद मिश्रा , आकाश शुक्ला विजय गुप्ता , लालू यादव , गणेश गुप्ता और राजेश शर्मा के अथक प्रयासों से सफल रहा |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे