Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अप्राकृतिक दुराचार के बाद पिटाई से युवक की मौत


गोण्डा। जिले के थाना खोडारे क्षेत्र में एक मंद बुद्धि युवक के साथ   अप्राकृतिक  दुराचार के बाद विरोध करने पर युवक ने मार-मार कर मरणासन्न हालत में एक नहर के किनारे फेक दिया।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। खोड़ारे पुलिस ने कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला थाना खोडारे के देवरिया मद्देपुर गांव का है।जहां के निवासी रामपाल कोरी के 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन कोरी को बीते शुक्रवार की रात गांव के ही विजयी नामक युवक ने दिन में दोपहर को बुला ले गया। युवक ने उसके साथ पहले अप्राकृतिक दुराचार किया।युवक के विरोध करने पर आरोपी बिजई ने जमकर पिटाई कर उसे मरणासन्न हालत में गांव मे ही स्थित नहर के किनारे फेक दिया।रविवार की सुबह ग्रामीणों को युवक संदिग्ध परिस्थितियों पड़ा पाया गया।परिजनों ने आनन फानन में  इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहाँ रविवार को युवक की मौत हो गई।मृतक के पिता राम पाल कोरी ने बताया कि उस का पुत्र मंद बुद्धि का था। कुछ खिलाने के बहाने उस को घर से बुला ले गया था। जब देर तक घर नही लौटा तो खोज बीन शुरू हुई।थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने बताया कि रामपाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपी विजयी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे