सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । अपना दल की मासिक बैठक रविवार को बभनान स्थित संत कबीर आश्रम पर जिला उपाध्यक्ष राम कुमार पटेल की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में संगठन की मजबूती एवं स्थानीय गन्ना किसानों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि संगठन के माध्यम से ऊंचे से ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है , श्री पटेल ने राज सत्ता की ताकत पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राजनीति में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ने कहा कि विगत 25 मार्च को बस्ती जनपद के प्रभारी मंत्री माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह को जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर आम जनमानस में कितना आक्रोश है । समय आ गया है कि माननीय अमित शाह जी को इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए, नहीं तो कि केन्द्र सरकार की अच्छाइयों पर प्रदेश सरकार की बुराइयां भारी पड़ सकती हैं। बैठक का संचालन प्रमोद कुमार पाल ने किया ।
इस अवसर पर अभिमन्यु पटेल ,राम धीरज पटेल ,डॉ महेश पटेल ,अभिषेक कुमार संतराम पटेल ,राकेश पटेल, राम सुंदर ,राधेश्याम ,अरविंद सोनकर ,योगेन्द्र पटेल, अब्बास अली ,जगराम गोंड़, राहुल चौधरी, अजय पटेल, रवींद्र वर्मा, अजीत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ