अमरजीत सिंह
फैजाबाद:विधुत विभाग के जिम्मेदारों का एक नया कारनामा सामने आया है।एसएसओ की लापरवाही से विद्युत की चपेट में आकर घायल विद्युत संविदाकर्मी की मदद के बजाय उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।इनायतनगर थाना के हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात विद्युत लाइनमैन हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया है।लेकिन उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।उल्टे विभागीय कर्मी मुंह खोलने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं।विभाग के जिम्मेदार क्षेत्रीय अवर अभियंता तो ऐसे किसी प्रकार की जानकारी होने से साफ इंकार करते हैं।
हैरिंग्टनगंज विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत सप्लाई के लिए नियुक्त किए गए एसएसओ की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती रहती है।यहां पर विद्युत सप्लाई शट डाउन लेने के बाद भी एसएसओ द्वारा लाइन लगा दी जाती है और लाइन पर काम करने वाले कर्मचारी करंट लगने के शिकार हो जाते हैं।अभी तीन दिन पूर्व ग्राम सागरपट्टी मजरे पहाड़ी पुर निवासी अभिषेक उर्फ पंकज चौरसिया को 11000 वोल्टेज का करंट लग गया था। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। अभिषेक ने बताया कि वह एसएसओ से सिटडाउन लेकर 11000 वोल्ट की लाइन ठीक कर रहा था।यही नहीं मोबाइल भी चालू थी और उसके बावजूद हैरिंग्टनगंज सर्विस स्टेशन से फीडर पर लाइन लगा दी गई और लाइनमैन बुरी तरह के झुलसकर के खंभे से नीचे जमीन पर गिर पड़ा।इसी तरह से अभी कुछ दिन पहले हरिनाथपुर फीडर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन प्रदीप तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।मजे की बात यह है कि जिला अस्पताल में भर्ती संविदा कर्मी अभिषेक को विभागीय अधिकारी देखने तक नहीं पहुंचे।पीड़ित लाइनमैन के पिता रामनेवल चौरसिया ने बताया कि विभाग से एक पैसे की मदद नहीं मिली है।नाते रिश्तेदारों से व अगल-बगल वालों से कर्ज ले करके बेटे का इलाज करवा रहा हूं।हैरत तो इस बात की है कि एक तरफ एसएसओ की लापरवाही का शिकार संविदा विद्युतकर्मी की मदद की बात विभागीय जिम्मेदार घटना पर अनिभिज्ञता जता रहे है तो वही दूसरी ओर हैरिंग्टनगंज पर तैनात एक कर्मचारी अपने साथियों के साथ उसके घर यह धमकी देने पहुंचा कि यदि कही शिकायत करोगे तो तुम्हें नौकरी से निकलवा दूंगा और इलाके में रहने नहीं दूंगा।इस बावत हैरिंग्टनगंज के अवर अभियंता रवि सिंह ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ