Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बड़ागांव स्टेशन के समीप ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :रबिवार सुबह विजय कुमार पुत्र बालगोविन्द की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार विगत चार वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था लगभग एक सप्ताह से आक्रामक हो जाने के कारण घर वाले उसे कमरे में बन्द कर रखे थे  आज जब घर पर कोई नहीं था तो मौका देखकर वह घर से फरार हो गया और रेलवे ट्रैक पर भागने लगा इसी समय लगभग ११:३० बजे फैजाबाद की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर लुढक गया एवं उसकी मृत्यु हो गयी सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ घर वाले मौके पर पहुँचे सूचना पर पहले सत्तीचौरा से एस० आई० संतोष मौर्या दल बल के साथ पहुँचे परंतु मामला रूदौली थाना क्षेत्र का होने के कारण चले गये थोड़ी देर बाद रूदौली कोतवाली से एस० आई० शमशाद अली अपने सिपाहियों के साथ पहुँचे और मौके पर मुआयना किया घर वालों की रजामंदी से गाँव के संभ्रांत लोगों के बीच लाश का पंचनामा करके लाश परिजनों को सौंप दी गई
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे