Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एआरटीओ व बाइक कंपनियों ने वितरित किए 200 निशुल्क हेलमेट


अखिलेश्वर तिवारी
यातायात नियमों का पालन करें इसी में सभी की भलाई है
बलरामपुर ।। जनपद मुख्यालय पर आज परिवहन विभाग तथा बाइक विक्रेता कंपनियों द्वारा  निशुल्क 200 हेलमेट वितरित किए गए । मुख्यालय के एसपाल बजाज कंपनी पर आयोजित एक सामान्य समारोह के दौरान विधायक सदर पलटू राम तथा विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
गोष्ठी को कई वक्ताओं ने संबोधित किया । अपने संबोधन में विधायक सदर पलटू राम व विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने वाहन चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के हित में होने के साथ-साथ आवश्यक भी है । यातायात नियमों के उल्लंघन से एक ओर जहां दुर्घटनाएं बढ़ती हैं वहीं दूसरी ओर कानून का उल्लंघन भी होता है । इसलिए सभी वाहन चालकों को चाहिए कि वह निर्धारित यातायात नियमों का पालन अवश्य करें । खुद भी सुरक्षित यात्रा करें वह दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने में मदद करें । उप संभागीय परिवहन अधिकारी बलरामपुर फ़रीदुद्दीन व संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देवीपाटन मंडल गोंडा राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित वाहन चालकों तथा आम लोगों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए नितांत आवश्यक है । ऐसा न करने पर दुर्घटनाएं बढ़ती हैं और जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिए मजबूर होना पड़ता है । किसी भी अप्रिय घटना  तथा कार्यवाही से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन जरूर करें । बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने तथा फोर व्हीलर गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं । सड़क के किनारे बने संकेतों का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल से बात कतई ना करें । यह सभी कानूनन अपराध है और ऐसा करते पाए जाने पर कार्यवाही भी हो सकती है । उन्होंने सभी से अपील की यातायात के नियम जनता की सुरक्षा के लिए बनाए गये हैं और उसका पालन करना सभी का दायित्व है । कार्यक्रम के दौरान यात्री कर अधिकारी प्रेमचंद, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा नेता अभी सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह के अलावा हेलमेट उपलब्ध कराने वाली बाइक कंपनियों के डीलर सनी बजाज यसपाल बजाज यातायात प्रभारी रविंद्र यादव के अलावा सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक तथा स्थानीय लोग मौजूद थे । कार्यक्रम मे 200 हेलमेट का निशुल्क वितरण किया गया जिनमें बाबा हीरो एजेंसी, देवेंद्र होंडा, रॉयल इनफील्ड एजेंसी, यसपाल बजाज, टीवीएस पहावा एजेंसी, बलरामपुर होंडा एजेंसी तथा परिवहन विभाग द्वारा 25-25 हेलमेट वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे