राजकुमार शर्मा
बहराईच : पीएम मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए कितना भी प्रयास करे लेकिन भ्रस्ट्राचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है |बल्कि अब तो आलम यह हो गया है कि भ्रष्ट्राचार कर धन उगाही के लिए अधिकारी मासूमो की जान भी जोखिम में डालने का इरादा बना बैठे है |
क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिला बहराईच के ब्लॉक नवाबगंज अंतर्गत 12 आगनबाड़ी केंद्र बनना है जबकि मात्र 6 केंद्र का निर्माण कार्य 8 .06 लाख प्रति केंद्र की लागत से आर एस जेई महेंद्र सिंह बलहा के दिशानिर्देशन में ढेकेदार द्वारा बनाया जा रहा है। जो भ्रष्ट्राचार के भेट चढ़ गया |
![]() |
| गिरा छत |
नवनिर्मित आगनबाडी केंद्र का गिरा छत
भ्रष्ट्राचार की भेट चढ़ा नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का छत लगाते ही गिर गया फिर्हाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है |
ग्रामीण ने की थी शिकायत
मामले में ग्रामीणों ने हो रहे भ्रष्ट्राचार की जमकर खिलाफत करते हुए ऑन लाइन शिकायत संख्या 40018018005362 पर 8 अप्रैल को डीएम से किया था ।मामले में 19 मार्च को संबंधित अधिकारी ने अपनी आख्या में निम्न स्तर का मटेरियल व पीले ईटो के प्रयोग किए जाने व उच्चस्तरिये कार्यवाही किये जाने का अनुरोध भी किया है। लेकिन अभी तक न कोई कार्यवाही की गयी न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुँचे।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए रुका काम
छत ढलान के दौरान भरभरा कर गिर गया जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया मौके की नजाकत को देखते हुए कामगारों ने काम गंद कर दिया
बोले जिम्मेदार
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के अनुसार संबंधित शिकायत ज्ञात हुआ है।टेक्निकल जाँच के लिये आदेश दे दिया गया है।जॉच के उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ