Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अखिलेश, राहुल और मायावती एक होकर भी मोदी जी को रोक नहीं पाएंगे: केशव प्रसाद



अमेठी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय में 118 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। यहां विपक्ष पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा मोदी रोको प्रतियोगता में अखिलेश, राहुल और मायावती सब एक हो जाएं फिर भी मोदी जी को रोक नहीं पाएंगे। अगले साल वे फिर से सत्ता में आएंगे और इसी बात का डर विपक्षियों को सता रहा है।

मैं अमेठी को कमल की तरह खिलाऊंगा

अमेठी के विकास पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी का विकास नही किया और कहा के मैं इस क्षेत्र को कमल की तरह खिलाऊंगा।
बीते दिनों राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर दिये गये बयान कि 15 मिनट संसद में बोलने दे तो पीएम मेरे सामने बोल नहीं पायेंगे, पर डिप्टी सीएम ने मौजूद लोगों से अपने पूछा राहुल गांधी कहते है कि मोदी जी 15 मिनट उनको सुन नही सकते, क्या वे 15 मिनट तक भाषण दे सकते है?
केशव मौर्य यही पर नही रुके, बल्कि उन्होंंने यहां तक कह डाला कि राहुल जी दस साल अपने इशारे पर सरकार चलाते रहे, राहुल गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नही बन सकते।

जो अधिकारी सुधरे नही है उन्हें कोई बचा नही सकता

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के भी पेंच कसे, कहा कि 15 वर्षो में सपा और बसपा के शासन के अधिकारियों का दिमाग अभी ठीक नही हुआ है। 
एक साल बाद भी जो अधिकारी सुधरे नही है उन्हें कोई बचा नही सकता है। हमारा कोई भी कार्यकर्ता किसी काम को लेकर प्रशासन के पास जाए तो उसे आदर और सम्मान के साथ बैठाइए।

प्रधामंत्री विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता

अपनी सरकार का बखान करते हुए उन्होंंने कहा हमने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का नारा दिया तो विपक्ष ने उसका मजाक उड़ाया लेकिन अब 12 वर्ष तक की बेटियों से दुराचार करने वाले बचेंगे नहीं, उन्हें फांसी दी जाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 लाख घर और शौचालय बनवाए। 
गरीबों को मुफ्त गैस और बिजली कनेक्शन हमने दिया, पीएम मोदी ने गरीबों के लिए पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया। 
उन्होंंने प्रधामंत्री को विश्व का सबसे शक्तिशाली नेता बताया और कहा देश हित में प्रधानमंत्री ने नोटबन्दी का फैसला लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे