Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लापता मासूम का शव मिलने से सनसनी


सुनील गिरी 
हापुड। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में तीन दिन से लापता मासूम का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। बताया जा रहा है की चार वर्षीय मासूम आदेश अपने घर से खेलते समय लापता हो गया था जिसकी काफी तलाश की गयी लेकिन उसका कही पता नहीं चला। अचानक आज उसका शव घर के पास बने एक नवनिर्माणाधीन सेप्टिक टेंक में पड़ा मिला जिसकी सुचना पुलिस को दी गयी सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र लोदी का चार वर्षीय बेटा तीन दिन पहले घर से खेलते समय लापता हो गयी था काफी देर तक मासूम की तलाश की गयी तो उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोगो ने 24 अप्रैल में मासूम की गुमशुदी थाने में दर्ज कराई मामला सामने आते ही पुलिस भी मासूम की तलाश में जुट गयी लेकिन फिर भी मासूम का कही पता नहीं चला आज सुबह अचानक मासूम बच्चे का शव पास के एक नवनिर्माणाधीन सेप्टिक टेंक में पड़ा मिलता है जिसे देख गांव वालो के होश उड़ जाते है और ग्रामीण परिवार और पुलिस को मामले की सुचना देते है सुचना मिलते ही परिवार के लोग और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाते है पुलिस मासूम के शव को कब्जे में लेकर पुरे मामले की जाँच जाती है आशंका जताई जा रही है की मासूम खेलते समय टेंक में गिर गया होगा जिस कारण उसकी टेंक में गिरने से मौत हो गयी। फ़िलहाल मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा की मासूम की मौत का कारण क्या था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे