Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


सुनील गिरी 
हापुड।  कोतवाली पिलखुआ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश शोएब को किया गिरफ्तार । एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया की क्राइम ब्रांच व पिलखुआ पुलिस को सूचना मिली कि एक चीनी के ट्रक लूट मामले में वांछित चल रहे इनामी बदमाश शोएब निवासी जनपद बुलंदशहर को पिलखुआ कोतवाली छेत्र के डुहरी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि यह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था पिलखुवा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करके झाड़ियों के पीछे से इसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि शोएब 19 दिसंबर को चीनी ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहा था जबकि उसके अन्य साथियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुके हैं पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा दो कारतूस व की नकदी बरामद की है। आपको बता दें 19 दिसंबर को शोएब के साथी मोनू वसीम ने एक ट्रक चीनी सहित एनएच-24 पिलखुवा से लूट लिया था जिसे शोएब के द्वारा खरीदा गया था शोएब के खिलाफ 3 जनपदों में लूट की वारदातें दर्ज हैं गिरफ्तार अभियुक्त शोएब के ऊपर बुलंदशहर से 25,000 का इनाम भी घोषित था जिसको आज हापुड की क्राइम ब्रांच व पिलखुआ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे