मनीष ओझा
प्रतापगढ । कुँए से पानी निकालते समय अधेड़ फिसल कर कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई गांव निवासी सूर्यमल सरोज मजदूरी का काम करता था मंगलवार रात घर के पास ही कुवैत से पानी निकाल रहा था इतने में उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गया परिजन उसे कुएं में काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन रात में वह नहीं मिला बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उसके शव को कुएं से निकाला व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार सूर्य मन सरोज के तीन बेटे आशीष मनीष व सतीश है पिता की मृत्यु से सभी का रो-रोकर बुरा हाल था


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ