सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेन्द्रनाथ यादव ने बुधवार को दुबौलिया विकास खण्ड के कठवतिया गांव के अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता देते हुये हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि बाढ का पानी तो कुछ छोड़ देता है लेकिन आग तो कुछ नहीं छोड़ती। उन्होने समाज के सम्पन्न लोगों का आवाहन किया कि संकट की घड़ी में कठवतिया गांव के साथ ही जहां कहीं भी भीषण अग्निकाण्ड के मामले सामने आये वे खुलकर सहयोग करें। ज्ञात रहे कि कठवतियां में अग्निकाण्ड से 45 से अधिक घर जलकर राख हो गया था।
उन्होने कहा कि अग्नि पीड़ितों को सरकार द्वारा आवास व अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाय जिससे वे पुनः अपने पैरों पर खड़े हो सके। इस दिशा में वे स्वयं भी पहल करेंगे। आर्थिक सहायता देते समय महेन्द्रनाथ यादव के साथ उजागिर वर्मा, गोपाल, छोटू के साथ ही गांव के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ