Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आधी रात सिविल ड्रेस में निकले कप्तान मचा हड़कंप


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।जिला मुख्यालय पर कानून व्यवस्था का जायजा लेने मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार अचानक भ्रमण पर निकल पड़े वह भी सिविल ड्रेस में तो देखने वालों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था । दरअसल कई को दिनों से मीडिया में लगातार खबरें आ रही थी कि टैक्सी स्टैंड कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध वसूली की जा रही है । हकीकत जानने के लिए एसपी प्रमोद कुमार ने सादी वर्दी में प्राइवेट गाड़ी से मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेना शुरू किया । पहले तो टैक्सी स्टैंड पर रोज की तरह वसूली पर बैठे कार्यकर्ताओं को विश्वास नहीं हुआ और जब मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू किया तो हड़कंप मच गया । पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण के दौरान डायल हंड्रेड की गाड़ियों को भी चेक किया तथा जगह-जगह लगाए गए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी स्थल को भी चेक किया । एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही अवैध वसूली की सूचना की सच्चाई जानने के लिए औचक निरीक्षण किया गया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है  साथ ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जैसवाल को अस्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं कि निर्धारित स्थान तथा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली यदि की गई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे