Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदर विधायक ने जन्मदिन पर पौध रोपण कर अस्पताल में मरीजो में वितरण किया फल



शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ । सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को कटरा मेदनीगंज स्थित  जनसम्पर्क केन्द्रीय कैम्प कार्यालय कैम्पस में वृक्षारोपण करने के साथ जिला अस्पताल के इमरजेन्सी कक्ष, सर्जिकल वार्ड, पेइंग वार्ड, जनरल वार्ड में मरीजों को फल वितरित करने के उपरान्त एवं इस दौरान सदर विधायक द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान डाक्टरों द्वारा मरीजों के प्रति लापरवाही, साफ-सफाई की व्यवस्था जैसे मामले सामने आने पर सदर विधायक ने मौजूद डाक्टरों से नाराजगी जताई और जल्द व्यवस्था एवं रवैया ठीक करने को कहा ।इसके उपरान्त कटरा मेदनीगंज स्थित माता शीतला देवी धाम कैम्पस में संगम यूथ फाउण्डेशन कार्यकर्ताओं द्वारा  विधायक का जन्मदिन मनाया गया । जिसमें विधायक ने केक काटकर एक-दूसरें को केक खिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान शुभचिंतकों/कार्यकर्ताओं/क्षेत्रवासियों द्वारा  विधायक का फूल-मालाओं एवं पुष्प गुच्छ देकर कार्यकर्ताओं ने विधायक को शुभाशीष दिया। 

अन्त में विधायक ने जन्मदिन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने हमें जो प्यार दिया है और जिस उत्साह के साथ हमारा जन्मदिन मनाया है उसके लिए हम आप लोगो को धन्यवाद देते है, आप लोग यहां शामिल हुए, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होने अपने विकास कार्यो को गिनाया ।उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव अपना दल (एस) पंकज शुक्ल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुशाग्र श्रीवास्तव, महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष मंजीत छाबड़ा, लखन बाबा, समाजसेवी, रोशन लाल उमरवैश्य, राजेन्द्र केसरवानी, दिन्नू ग्राम प्रधान, मनोज राय, महेन्द्र गुप्ता, भीम सिंह, सोनू जायसवाल, चेयरमैन अन्तू अशोक गुप्ता, राम किशोर साहू, प्रधान अशोक सिंह, आलोक सिंह, विवेक तिवारी, अभिनव सिंह, कुलभाष्कर जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष रवीन्द्र पटेल, कमलेश गुप्ता, प्रमुखपति मंगरौरा कुलदीप पटेल, प्रमोद केसरवानी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।उक्त जानकारी कार्यालय मीडिया प्रभारी अनूप कुमार गुप्ता ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे