शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जिले के गौरा ब्लाक क्षेत्र के कनेवरा स्थित पूमा विद्यालय में रविवार को ब्रम्हदेव समाज की युवा इकाई के तत्वाधान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान ब्रम्हदेव समाज के उद्देश्य को साकार करने के लिए सभी लोगों ने संकल्प लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोहित पांडेय ने आए हुए सभी विप्रजनों से कुरीतियों से लड़ने का आवाहन किया । बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रम्हदेव समाज के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि सुख-दुख में हम सब एक दूसरे के भागीदार बनें हम लोग एक दूसरे की बुराई ना करके सुधार की पहल करें । संस्था के मुख्य उद्देश के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी का विरोध न करते हुए ब्राह्मण उत्थान संस्था का मुख्य उद्देश्य है ।
संचालन युवजन जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने करते हुए कहा कि युवाओं को टीम भावना से काम करना होगा । जिला प्रवक्ता जय प्रकाश मिश्रा ने युवाओं को सरकारी नौकरी का मोह छोड़कर स्वरोजगार से जुड़ने पर बल दिया । अंत में गॉव की विधवा उर्मिला तिवारी की बेटी के 27 अपैल की होने वाली शादी में संगठन के अध्यक्ष ने सभी को एकजुट होकर मदद करने का आवाह्मन किया । इस मौके पर महामंत्री मुकेश पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, अरविंद कुमार, आशीष कुमार पांडेय, राहुल दूबे, कुलदीप कुमार पांडेय, विवेक कुमार पांडेय, प्रभाकर ओझा, अंकित पांडेय, नीतीश पांडेय, अमित तिवारी, अवनीश तिवारी, पिंटू, श्याम शंकर दूबे, शिव देव तिवारी, शुभम तिवारी, वैभव ओझा, संदीप पांडेय, सोनू मिश्रा, पवन पांडेय, हिमांशु मिश्रा, निखिल कुमार पांडेय, भावेश ओझा, उमेश कुमार पांडेय, नीरज कुमार पांडेय, आदि लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ