Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योगी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर तरबगंज थाने में नया नियम लागू,पत्रकारो को थाने में घुसने की अनुमति नही



नवल किशोर पाण्डेय/जयप्रकाश ओझा
तरबगंज गोण्डा।उत्तर प्रदेश के सबसे बडे जिले गोण्डा के तरबगंज थाने में एक अप्रेल 2018 से योगी सरकार के बनाये नये नियम लाँगू हो गये।अब आज के बाद नातो कोई पत्रकार तरबगंज थाने में प्रवेश करेगा नाही किसी भी घटना की कबरेज करने की छूट रहेगी।ये है योगी सरकार की सबसे बडी उपलब्धि जो चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारो के थाने में प्रवेश करने पर अँकुश लगाया।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के एक बडे बैनर के पत्रकार और एक दरोगा के बीच किसी बात के लेकर मनमुटाव होगया था।जिससे झल्लाये थानाप्रभारी तरबगंज विजय कुमार पाण्डेय वा दरोगा बिनोद कुमार गुप्ता ने मिलकर ये नया नियम बना डाला।और पत्रकारो को थाने मे प्रबेश बर्जित कर दिया।अब कोई भी पत्रकार थाना तरबगंज में समाचार संकलन वा कवरेज करने नही जा पायेगा।थाने के सभी कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देदी गयी है।
सरकार बनने के बाद योगी सरकार ने दावा किया था की हम यूपी के सभी थाने वा तहसीलो से भष्टाचार खत्म करके सबसे बडा बदलाव करेगे।उसी को मद्दे नजर रखते हुए तरबगंज थाने के दरोगा ने बदलाव लाना शुरू कर दिया है।अब ना कोई पत्रकार अन्दर जायेगा नाही खुलेआम माँगी जारही रिस्वत खोरी की खबर लीक होगी।जिससे थाने के दरोगा वा थानेदार सकून की जिन्दगी जियेगे।वाह योगी सरकार के कारिन्दे कितना अच्छा नियम बना डाला तरबगंज थानेदार ने।अब खुलेआम पैसा मिलेगा वा आराम का आराम मिलेगा।
पूछने पर थानाप्रभारी तरबगंज विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की सुनने मे आया है की किसी जिले में प्रतिबन्ध लगाया गया है।लेकिन हमारे थाने में येसा कोई प्रतिबन्ध नही है थाना आपका है।कोई खबर रहेगी तभी तो आवोगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे