अखिलेश्वर तिवारी
मुठभेड़ में कोतवाल देहात को भी लगी गोली घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी
बलरामपुर । यूपी पुलिस द्वारा बदमाशों का सफाया लगातार जारी है । ताजा मामला जनपद बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र का है जहां पर आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया ।
इस मुठभेड़ में कोतवाल देहात संजय कुमार के भी बाएं हाथ में गोली लगी है । घायल बदमाश तथा कोतवाल को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है । पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकले हैं ।
पुलिस ने जाल बिछाकर पीछा किया कोतवाली नगर क्षेत्र के माया होटल के सामने बने बुद्धा पार्क के बाउंड्री वॉल की आड़ लेकर बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाब में पुलिस की टीम ने भी फायरिंग शुरू किया और फायरिंग के दौरान कोतवाल देहात संजय कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई तथा एक बदमाश लव कुश शुक्ला के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया । इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए अर्पित नाम का बदमाश भागने में सफल हो गया । कोतवाल देहात तथा घायल बदमाश का इलाज जिला मेमोरियल चिकित्सालय में चल रहा है । उन्होंने बताया कि बीते 2 दिन पूर्व हुई घटना जिसमें एक युवक को हत्या के बाद जला दिया गया था उस घटना में भी लवकुश बदमाश शामिल था । मामला दर्ज के पूरे घटना की छानबीन कराई जा रही है । घायल बदमाश लव कुश शुक्ला थाना ललिया क्षेत्र के टेंढ़वा गांव का निवासी बताया जा रहा है तथा फरार बदमाश अर्पित के विषय में अभी तहकीकात चल रही है । यहां यह बताना जरूरी है कि गत शनिवार को नई बस्ती निवासी युवक स्वराज सिंह की हत्या करके लाश जलाया गया था जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया था । हलाकि यह बदमाश उन तीनों नामजद में से नहीं है लेकिन पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या में लव कुश का भी हाथ है । ऐसा सुबूत सीसीटीवी पुटेज में भी मिले हैं । स्वराज को घर से बुलाकर कुछ लोग ले गए थे और उसके घर से घटनास्थल के बीच कम से कम तीन स्थानों पर सीसीटीवी लगे हैं जिन्हें खंगालने पर यह साक्ष्य मिल रहे हैं ।![]() |
| घायल जवान |




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ