Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्राम्हण महासभा बैठक में श्री परशुराम जयंती तैयारियों पर विमर्श


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । श्री हनुमान जन्मोत्सव अवसर पर  देर शाम मालवीय रोड़ स्थित ब्राम्हण महासभा कार्यालय पर विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ आगामी 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर आयोजित श्री परशुराम जयंती के आयोजन की रूप रेखा, छात्रावास के निर्माण पर विचार किया गया। 
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि श्री परशुराम भगवान के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। छात्रावास के निर्माण हेतु विचार आ रहे हैं। सबके सहयोग से ही यह लक्ष्य हासिल होगा। महामंत्री शंभूनाथ मिश्र ने बताया कि श्री परशुराम जयंती को भव्यता के साथ मनाया जायेगा। इसकी तैयारियां जारी है।
बैठक में भरत जी पाण्डेय, जय प्रकाश त्रिपाठी, राजेन्द्रशंकर द्विवेदी, कैलाश दूबे, राजेश्वर तिवारी, लल्लू पाण्डेय, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिव्लू’ दुर्गेश मिश्र, आलोक मिश्र आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे