मनीष ओझा
प्रतापगढ । पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने जूनियर बार एशोसिएसन " पुरातन "के पूर्व उपाध्यक्ष को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया । गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया । जहां अधिवक्ता का इलाज चल रहा है । जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के श्रीकान्तपुर निवासी जूबाए पूर्व उपाध्यक्ष विवेक दत्त मिश्र उर्फ पाली एडवोकेट (42)पुत्र हरिनाथ मिश्र का पड़ोसियों से जमीन के विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा है । रविवार दोपहर पड़ोसियों से घर के सामने लगे घूर को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे पड़ोसी एकजुट होकर अधिवक्ता को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया । मारपीट के दौरान अधिवक्ता का सर पर गम्भीर चोट आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहां अधिवक्ता का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है ।उक्त घटना जब अन्य अधिवक्ताओं को लगी तो जिला अस्पताल में अधिवक्ता पहुच कर घायल साथी का हाल जाना और घटना की निन्दा करते हुए पुलिस से कार्यवाही शीघ्र किए जाने की मॉग की है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ