मनीष ओझा
प्रतापगढ । घर के सामने स्थित एक पेड़ को काटने के विवाद में दो पक्षो मे हुई जमकर मारपीट में एक अधेड़ पर हमला बोल दिया और उसे लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । लोगो ने आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जिले के लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के समापुर गांव निवासी राकेश उपाध्याय(40) के घर के सामने एक पेड स्थित है । आरोप है कि पेड़ पड़ोसी गांव चंदापुर के पूर्व प्रधान कटवा रहे थे, इसमें विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया । आरोप है कि रात में विपक्षियों ने राकेश पर हमला बोल दिया और उसे लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और परिजनों के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए परिजन राकेश को लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर एएसपी पश्चिमी बसंतलाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे इस संबंध में मृतक के परिजनों ने पूर्व प्रधान व उसके दो बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की हकीकत खगालने में जुटी रही ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ