Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत


अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर. साइकिल से बाज़ार को जा रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी, टक्कर में वृद्ध को गम्भीर चोटें आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही ग्रामीणों ने मौके से  बाइक सवार को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली जयसिंहपुर अंतर्गत पीढ़ी गाँव में मंगलवार की शाम जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी गाँव निवासी जमुना 60 पुत्र राम जियावन घर से किसी काम के लिये साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह बगिया चौराहा पीढ़ी रोड पर लगभग सौ मीटर आगे बढे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार रामआशीष अग्रहरि टीकमपारा अम्बेडकरनगर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुची जयसिंहपुर पुलिस ने बाइक व बाइक सवार को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे