Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक्सीडेंट में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल



अभिषेक गुप्ता   
जयसिंहपुर, सुलतानपुर. अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी वही दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज घायल को जिला अस्पताल भिजवाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम लगभग चार बजे गोसाईगंज थानाक्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग के सैफु्ल्लागंज बाजार मे कादीपुर की तरफ से जा रहे बाइक सवार युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची गोसाईगंज पुलिस ने मृतक व घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। गोसाईगंज पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सुरेश 35 वर्ष पुत्र महेश निवासी वजूपुर कोतवाली देहात व घायल संजय 25 वर्ष पुत्र झिमाली निवासी शिवपुर चांदा सुलतानपुर के रूप मे हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे