डॉ ओपी भारती
गोण्डा:- वजीरगंज थाने में न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना लगभग एक वर्ष पूर्व की बताई जा रही है।क्षेत्र के पूरेडाढू के मजरे केवलीजोत निवासी सुनील कुमार द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार 21अप्रैल2017 को शाम लगभग 6 बजे उसके भाई सुधीर कुमार के मोबाइल पर एक फोन आया व वह घर से बिना कुछ बताए चला गया।एक घण्टे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।खोजने पर पता चला कि मृतक व विपक्षी एक साथ थे व टिकरी की तरफ गए हैं।इसके बाद गांव के अंजनी व गोपाल के नम्बर पर एक मोबाइल नम्बर से 2-3 बार फोन करके सुधीर के बारे में पूछताछ की गई।सुधीर का प्रेम प्रसंग आरोपी के घर के बगल में ही रह रही सुरुचि उर्फ पिंकी के साथ था।तलाश के दौरान ही 8.45 बजे उक्त नम्बर से फोन आया कि तुम्हारे भाई की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है।पहुंचने पर लोगों ने देखा कि सुधीर व सुरुचि की लाश रेलवे ट्रेक पर पड़ी है।सूचना पर पुलिस ने दोनों लाशें कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराया।आरोप है कि विपक्षी की साजिश से ही दोनों की हत्या करके लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है।कथन है कि घटना के दूसरे दिन स्थानीय थाने पर व 16जून को एस पी को प्रार्थना पत्र दिया था।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी हरीश तिवारी निवासी रामपुर थाना वजीरगंज के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ