Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी वकील के घर दिनदहाड़े चोरी कि घटना को अंजाम देने वाले चोरो को पुलिस ने दबोचा


रिपोर्ट:खुर्शीद खान          
सुल्तानपुर।बीते 16 अप्रैल को दिनदहाड़े वकील के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरो को स्वाट/क्राइम ब्रांच टीम व स्थानीय पुलिस ने धर दबोचा।पकड़े गए चोरो के पास से चोरी किये गए सामान को भी बरामद कर लिया गया है।        
आगे पढ़ें पूरा मामला:
फ़ोटो:मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुल्तानपुर
बीते 16 अप्रैल को सरकारी वकील अजीत श्रीवास्तव के घर कुछ चोरो ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ कर करीब साढ़े पांच लाख के सोने चांदी के जेवरात व समान पर हाथ साफ कर दिया  था। दिनदहाड़े सरकारी वकील के  घर चोरी की घटना से लोग भी हैरान रह गए।मामले के खुलासे के लिये पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने स्वाट टीम/सर्विलांस प्रभारी आज़ाद सिंह केसरी व नगर कोतवाली पुलिस टीम को जिम्मेदारी सौपी।आप को बता दे आज़ाद सिंह केसरी एक जांबाज़ पुलिस इंस्पेक्टर है।अब तक कई मामलों का खुलाशा स्वाट टीम/सर्विलांस में रहते हुए कर चुके है,चोरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ मुखबिरों का जाल बुन दिया था।तभी सूचना मिली सिरवारा रोड स्तिथ उत्तर प्रदेश प्राथिमिक शिक्षक संघ भवन के पूरब में जिला पंचायत बाउंड्रीवाल के अंदर चोरो का एक गिरोह चोरी की योजना बना रहा है।मौके पर पुलिस टीम जल्द पहुंच जाय तो चोरो को पकड़ा जा सकता है।मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए स्वाट टीम/सर्विलांस प्रभारी आज़ाद सिंह केसरी व नगर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।छिपते छिपाते बाउंड्रीवाल के करीब पुलिस टीम चोरो करीब पहुंच गई और उनकी बातें सुनने लगी।बातें सुनने के बाद पुलिस टीम को विश्वास हो गया की अंदर चोरो का गिरोह मौजूद है।पुलिस टीम द्वारा दबिश दे कर दो चोरो को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।पकड़े गये आरोपियों में से अख्तर पुत्र इरशाद कुरैशी निवासी अन्नू चौराहा व अज़ीम पुत्र मोइन लाला का पुरवा कोतवाली नगर के है पुलिस टीम के पूछताछ में चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।चोरो के पास से चोरी का समान भी बरामद कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे