अखिलेश्वर तिवारी
सदर विधायक ने वितरित किए निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन
बलरामपुर : जिले में आज ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत उज्जवला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले की सभी गैस एजेंसियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उज्जवला दिवस के अवसर पर निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए साथ ही महिलाओं को सुरक्षा संगोष्ठी के माध्यम से एलपीजी गैस सुरक्षा के माध्यम से उपयोग एवं फायदे के बारे में जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम स्वराज अभियान में राप्ती गैस सर्विस द्वारा ग्राम विशुनीपुर में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों को सदर विधायक पलटू राम ने 101 निशुल्क गैस कनेक्शन बाटे , वहीं महावीर इंडियन गैस सर्विस द्वारा ग्राम गंगाडिह में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा संयोजिका मंजू तिवारी द्वारा 100 निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कराए गए। उज्जवला गैस कनेक्शन लाभार्थीयो को मिलने के बाद उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का जो सपना है कि हर गरीब के दरवाजे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए । आजादी के बाद से गरीबों का दर्द अगर किसी ने समझा है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने समझा है । उज्वला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को सम्मान देते हुए उनके सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य किया है। उज्जवला दिवस के अवसर पर सदर विधायक पलटू राम, भाजपा संयोजिका मंजू तिवारी, भाजपा नेत्री मीना सोनकर, वंदना पासवान, एजेंसी संचालक प्रशांत सिंह, प्रबंधक एस एन तिवारी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, रवि सिंह, राजेश गुप्ता तमाम लाभार्थी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ