रमेश कुमार मिश्र
गोंडा।तरबगंज विधानसभा क्षेत्र विकासखंड तरबगंज के ग्राम पंचायत रानीपुर और ग्राम पंचायत करनीपुर के मध्य में बह रही टेढ़ी नदी पर 794 लाख रूपये से बनने वाले पुल का शिलान्यास कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह वा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने संयुक्त रुप से भूमि पूजन कर किया।पुल का शिलान्यास होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की एक बेहतरीन सुविधा मिली।इस पुल के निर्माण हो जाने से 200 मजरों के लोगों के लाभ साथ साथ तहसील और जिला मुख्यालय की दूरी कम हो जाएगी। जिससे गाड़ियों का इंजन और समय दोनों की बचत होगी।
शुक्रवार सुबह से ही टेढ़ी नदी के किनारे चहल पहल शुरू हो गई थी क्योंकि सांसद और विधायक का संयुक्त रूप से भूमि पूजन के साथ सभा को संबोधन करना भी शामिल था। पुल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर थी इसलिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे भी भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के साथ-साथ समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को तरक्की की राह पर देखना चाहती है। पुल के निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल होगा कम समय पर विद्यालय पहुंचकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
विधायक प्रेम नारायण पांडे ने कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें चुना है उस पर पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे श्री पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है। इस पुल के निर्माण हो जाने से जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों का समय के साथ-साथ गाड़ियों का ईंधन बचेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता अकबाल बहादुर तिवारी कमलेश कुमार पांडे प्रधान रामापुर ,विनोद कुमार पांडे ,अशोक कुमार पांडे संदीप कुमार मिश्रा राम धोक मिश्रा प्रधान लक्ष्मी नारायण पांडे संदीप कुमार पांडे प्रधान देता दलसिंह दीपक पांडे आदर्श पांडे गुंजन
तमाम लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ