Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलिदान दिवस पर याद किए गये शहीद मंगल पाण्डेय


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । अमर शहीद मंगल पाण्डे के बलिदान दिवस पर ब्रह्मदेव समाज की नगर ईकाई के आयोकत्तव में  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर के मॉ बेल्हा देवी धाम पर नगर महामंत्री मनीष ओझा की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम  क्रान्तिकारी मंगल पाण्डे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर संगठन के मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल ने कहा गया कि आज पुनः देश को प्रगति के रास्ते पे ले जाने के लिये हमे मिलकर विवेक से सोंचकर राष्ट्र के उत्थान के लिये कार्य करना होगा। देश प्रेम से बड़ा कुछ नहीं है। इसी के साथ अन्य वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्रान्ति क्रान्तिकारियां के दिल में पैदा हुई और वह चिंगारी भड़काने का काम देश के पहले क्रान्तिकारी 1857 के वीर योद्धा मंगल पाण्डे द्वारा शुरू की गयी। जिसने न सिर्फ ब्रिटिश शासन को भारत से उखाड़ फेंकने के अध्याय की प्रथम शुरूआत की बल्कि भारत में और सैकड़ों क्रान्तिकारी खुद बलिदान होकर तैेयार कर दिये। सभा का संचालन कर रहे संगठन मंत्री परमानन्द मिश्र ने कहा कि  आज फिर चैतरफा देश भ्रष्टाचार, जातिवाद, आतंकवाद जैसी समस्याओं से घिरा है और कहीं न कहीं मंगल पाण्डे जैसे वीरों की युवाओं के बीच आवश्यकता है। हमे अपने बच्चों व युवा पीढ़ी के अन्दर राष्ट्रवाद की भावना पैदा करनी होगी। सेवा सबसे कठिन कार्य है अच्छा करने वाले कार्यकर्ताओं को आलोचनाओं से डरना नहीं चाहिऐ अपना कार्य राष्ट्रहित में आगे बढ़ाते रहना चाहिऐ ।इस मौके पर जयप्रकाश मिश्र, अरूण पाण्डेय, घनश्याम शुक्ल, कौशलेश दूबे, प्रदीप पाण्डेय, प्रेम कुमार त्रिपाठी, पवन मिश्र, राहुल, अतुल शर्मा सहित आदि लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे