खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच व कूरेभार पुलिस की सयुंक्त टीम को मिली भारी सफलता।हत्या समेत कई मामले में फरार 25000 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोच लिया।
आगे पढ़े पूरी खबर :
![]() |
| फ़ोटो:घायल आरक्षी |
गुड्डू उर्फ मुस्ताक अहमद निवासी भरतीपुर थाना गोसाईगंज हत्या,जान से मारने समेत कई संगीन मामलों में आरोपी है जो काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे फरार था।क्राइम ब्रांच प्रभारी आज़ाद सिंह केसरी व कूरेभार थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को मुखबिरों से सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये अपने साथी के साथ सुल्तानपुर से कूरेभार की तरफ आ रहा है।सूचना पर विश्वास करते हुए क्राइम ब्रांच टीम व कूरेभार पुलिस टीम ने बदमाश को कटका में घेर लिया।पुलिस से घिरता देख बदमाश शंकरगढ़ की तरफ भागा तो उधर से धमौर पुलिस टीम ने घेर लिया।चारों तरफ से अपने को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जबाबी कारवाही में पुलिस टीम ने फायर किया जिससे गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वही मूर्छित हो कर गिर पड़ा।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा।इस कार्यवाही में कूरेभार पुलिस के एक आरक्षी सुरजन यादव को भी हाथ मे गोली लगी है आरक्षी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है तो वही दूसरी तरफ घायल बदमाश को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है जंहा उसका भी इलाज चल रहा है।पकड़े गये बदमाश के पास से 32 बोर एक पिस्टल बरामद किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ