डॉ ओपी भारती
गोंडा:वजीरगंज क्षेत्र के बंधवा में गांव के एक व्यक्ति द्वारा मनमानी पूर्वक हाई टेंसन लाइन के नीचे यूकिलिप्टस का पेड़ लगाने से हजारों की आबादी विजली आपूर्ति से प्रभावित हो रही रही है जबकि तार के पेड़ से टकराकर गिरती चिंगारी से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उपकेंद्र के अवर अभियंता ने संबंधित को नोटिस भेजकर पेड़ काटने को कहा है।
गांव की कोकिला पत्नी सर्वेश सिंह की खेत से 11 हजार हाई टेंसन की लाइन गुजरती है। 4 वर्ष पूर्व खेत मालिक ने पूरे खेत में युकिलिप्टिस का पेड़ लगा दिया जो अब बड़े हो गए हैं। हवा चलने पर ये पेड़ तारों से टकराते हैं जिससे चिंगारी निकलने एवं तार टूट कर गिरने से गांव के पारसनाथ सिंह की एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई जबकि तार टूट कर गिरने से जन हानि की आशंका बनी रहती है। अवर अभियंता के खेत मालिक को पेड़ काटने की नोटिस के बावजूद हठधर्मिता दिखाते हुए अब तक न काटने से विभाग कानूनी कार्यवाही का मन बना रहा है। अवर अभियंता विशाल चौरसिया ने बताया कि पेड़ मालिक को नोटिस भेजकर 3 दिन के अंदर पेड़ काटने को कहा गया है। जिसकी प्रतिलिपि स्थानीय थानाध्यक्ष समेत उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। विद्युत लाइनों के नीचे पेड़ लगाना प्रतिबंधित है। पेड़ लगाने और इसे काटने में बाधा पहुचाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ