खुर्शीद खान
सुल्तानपुर। नगर का लालडिग्गी चौराहा अब होमियोपैथ के संस्थापक डॉ हैनीमैन के नाम से जाना जाएगा। शाम होते ही अंधेरे और जानवरो का अड्डा बनने वाला यह चौराहा जल्द जगमग भी हो जाएगा।
होमियोपैथ मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष की ओर से स्थित मूर्ति और निर्मित पार्क का आज सुबह विधायक सूर्यभान सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सूर्यभान सिंह ने कहाकि जल्द ही शहर बदला नजर आएगा। शहर की खूबशुरती और विकास के लिए हर सम्भव प्रयास हो रहे है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक लाभ के लिए शहर की बिजली को गांव से जोड़ दिया गया था। अब उन्हें कई नए फीडरों की स्थापना करके उससे जोड़ दिया जाएगा और गांव के साथ साथ शहर की बिजली अबाधित होगी। दूबेपुर में 20 एकड़ भूमि देकर मेडिकल कालेज की स्थापना का भी रास्ता तय किया जा रहा है। श्री सिंह ने चिकित्सको का आह्वान किया कि वह समाज की सेवा में पूरी तन्मयता से लगे रहे उनकी सुविधाओ और सम्मान की रक्षा के वह तैयार है। प्रदेश में चिकित्सकों का व्यापक संकट है। होमियोपैथ के चिकित्सालय किराये पर है जिन्हें अपने भवन में लाने के प्रयास हो रहे है।
इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से हर साल दिया जाने वाला "होमियोपैथिक रत्न" का एवार्ड इस वर्ष डॉ नैय्यर रजा जैदी को दिया गया। उनकी अनुपस्थिति में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रमा शंकर मिश्र ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी वी एन त्रिपाठी, चेयरमैन बबिता जायसवाल, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत सचिव राजरतन मिश्र तथा संचालन रवींद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी करतार केशव यादव, सुंदरलाल टंडन, सुधीर अग्रवाल, डॉ घनश्याम अग्रहरि, डॉ पी आर मिश्र, डॉ डी एस मिश्र आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डॉ रमाशंकर मिश्रा ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ