Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गरिमा यादव मामले में विद्यालय निरीक्षक संघ ने किया दोषी शिक्षकों के गिरफ्तारी की मांग


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ प्रदेश महामंत्री अजय कुमार तिवारी ने बनकटी विकास खण्ड में तैनात खण्ड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव के साथ शिक्षकों के समूह द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के मामले को गंभीरता से लेते हुये मांग किया है कि लालगंज थाने में गरिमा यादव द्वारा दर्ज कराये गये एफ.आई.आर. के अनुसार दोषियों को गिरफ्तार किया जाय। 
यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अजय कुमार तिवारी ने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव के साथ  जिस प्रकार का व्यवहार कुछ शिक्षकों के समूह ने किया वह चिन्ताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण है, यदि दोषी शिक्षकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई न की गई तो संघ इसे लेकर प्रदेश व्यापी आन्दोलन छेड़ेगा। महिला  खण्ड शिक्षाधिकारी के साथ हुई घटना मामले में जब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होती संघ चुप नहीं बैठेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे