सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । बस्ती जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया । साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले झोलाछाप डॉक्टरों की मांगों को लेकर अपना संघर्ष तेज करने की बात कही है । बस्ती जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए झोलाछाप डॉक्टरों ने मांग की सरकार हमें राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा प्रणाली के तहत प्राथमिक चिकित्सा के लिए प्रशिक्षित करें ताकि झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रुप से अपनी सेवाएं दे सकें।
ग्रामीण डाक सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार अगर 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद आशा बहुओं को पूरे भारत में प्रसव जैसी जिम्मेदारी दे सकती है तो हमारे झोलाछाप डॉक्टर जो कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज कर रहे हैं उन्हें भी प्राथमिक चिकित्सा का अधिकार मिलना चाहिए । प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बिहार केरल व कर्नाटक की तरह हमे भी मुक्त शिक्षा के तहत ट्रेनिंग दी जाय । इस अवसर पर मुख्य अथिति चन्द्रमणि पांडेय , डॉ ए पी मिश्रा, डॉ जी पी आनन्द , डॉ नित्यानन्द पटेल , देव प्रकाश उपाध्याय ,डर रफीक अहमद , डॉ कमल प्रसाद , राकेश कुमार राम उग्रह , डॉ ए आर चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ