अखिलेश्वर तिवारी/उमेश तिवारी
बलरामपुर / गोण्डा ।। वैसे तो योगी सरकार आने के बाद प्रदेश मे एंटी भू-माफिया टीम सक्रिय है और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को खाली करा रही है जिससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप का माहौल है लेकिन गोंडा जिले के थाना धानेपुर अन्तर्गत विकासखंड इटियाथोक मे इस योजना का कब्जेदारों में कोई डर नजर नहीं आ रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना धानेपुर क्षेत्र अन्तर्गत विकासखंड इटियाथोक के ग्राम सभा लालपुर के मजरा लालपुर झाली का मे गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने सरकारी जमीन चकरोड व खलिहान की जमीन पर कब्जा कर लिया है जिससे वहां के लोग परेशान हैं । आवागमन बाधित हो गया है और अनाजों को रखने का स्थान भी शेष नहीं बचा है । ग्रामीण शिवदास तिवारी, धनीराम तिवारी, गोपाल तिवारी, नानके तिवारी, नीरज व सीपी तिवारी सहित तमाम ग्रामीणों ने बताया बताया कि चकबंदी के समय गाटा संख्या 611 व 605 सहित खलिहान गांव वालों के उपयोग लिए छोड़ा गया था जिस पर गांव वाले व जानवर आते जाते थे लेकिन गत दिनों गांव के दिनेश मिश्रा, मदन, प्रदीप व पवन पुत्र बलबीर शरन ने उक्त गाटा संख्या जो कि चकरोड है तथा खलिहान की जमीन को अपने कब्जे में कर लिया है । साथ ही ब्लेटवाला तार लगाकर बेरीकेडिंग कर लिया है जिससे ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया है । ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत तहसील दिवस में जिलाधिकारी से की गई , थाना दिवस में की गई साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय में भी शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी गांव में जांच कर अवैध कब्जे को खाली कराने नहीं पहुंचा है । रास्ता अवरुद्ध हो जाने से ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है । लोग अपने खेत में नहीं जा पा रहे हैं साथ ही जानवरों के खाने के लिए चारे की भी दिक्कत हो रही है । ग्रामीणों की मांग है प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या का निस्तारण कर जमीन को खाली कराएं जिससे ग्रामीणों को सुविधा हो सके। अभी तक अवैध कब्जेदारी खाली ना करा कर गोंडा जिले के अधिकारी कहीं ना कहीं योगी जी के एंटी भू-माफिया अभियान को पलीता लगा रहे हैं । अब देखना यह है कि अधिकारियों की नींद कब खुलती है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ