अमरजीत सिंह
फैजाबाद: पटरंगा थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे पर सुबह ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी है सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया है उधर सूचना पाते ही ब्लाक प्रमुख व क्षेत्रीय बिधायक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया
सोमवार सुबह लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे गनौली पिट्रोल पंप के पास मोरग लदी ट्रक आन्यत्रिंत हो कर बाइक सवार को रौदते हुए आगे बढ़ गया जिससे शिक्षक मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पाते ही पटरंगा थानाध्यक्ष ब्रिजेश सिंह चौकी प्रभारी हाइवे भीम सेन यादव व मवई थानाध्यक्ष मिथलेस श्रीवास्तव मौके पर पहुचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है दुर्घटना में शामिल ट्रक को हिरासत में ले लिया है
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी के बिद्यालय मॉ कृष्णावती उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय सरैठा में श्याम करन वर्मा पुत्र शमशेर सिंह वर्मा 35 प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे जो सुबह पटरंगा गॉव से स्कूल जा रहे थे कि पीछे से मोरंग लदी ट्रक यूपी 41 एटी 7373 आन्यत्रिंत होकर बाइक सवार को रौदते हुए आगे बढ़ गयी जिससे घटना स्थल पर ही मोत हो गयी मौत की खबर सुने ही परिजनों में कोहराम मच गया घटना स्थल पर पहुची मृतक की पत्नी व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल था उधर सूचना पाते ही क्षेत्रीय बिधायक रामचन्दर यादव घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण किया और परिजनो को हर सम्भव मदद कराने का आश्वसन दिया है मृतक ने अपने पीछे 10 वर्षीय बेटी पारुल,ध्येर 06 व कन्हैया 02 लड़का छोड़ गये है थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गयी है शव को पीएम के लिए भेज कर ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है चालक की तलाश की जा रही है
पॉच पाण्ड़वों की टूटी जोड़ी,हसते खेलते परिवार में छाया मातम
हादसे के बाद शोक की लहर कई संस्थानों शोक सभा कर किया अवकाशं
बताते है कि मृतक पॉच भाई थे यह सबसे छोटे थे क्षेत्र में व्याहार कुशल व एक अच्छे गुण वाले शिक्षक के रुप मे जाने जाते थे उधर मौत की खबर आग की तरह फैल गयी क्षेत्र के दर्जनों इण्टर कालेज व डिग्री कालेज में शिक्षक की मौत को सुन शोक सभा कर बिद्यालय बंद कर दिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ