Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल चलो अभियान अंतर्गत निकाली रैली


 गोण्डा:- परिषदीय विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन सोमवार को छपिया शिक्षा क्षेत्र के सोहिला,तेंदुआ मे आयोजित हुई। रैली में न्याय पंचायत  स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों तथा अभिभावको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ खंड शिक्षाअधिकारी छपिया ओंकार नाथ वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चों के माध्यम से स्कूल चलो अभियान संबंधी नारे,अभियान गीत, नुक्कड़ नाटक, कविता के माध्यम से गांव में अभिभावकों को जागरुक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर  उपस्थित ग्राम वासियों से अपने बच्चों का विद्यालय मे नामांकन कराने तथा प्रबंध समितियों के सदस्यों से नामांकन मे सहयोग कराये जाने की अपील की।इस अवसर पर ब्लाक संसाधन केंद्र छपिया के सह समन्वयक हकीकुल्ला ,सीमा तिवारी,पूरन चन्द्र गुप्ता,अनिल सिंह, जीके सिंह, बलराम वर्मा ने बच्चों के नामांकन वृद्धि व शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अध्यापकों को प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ श्री असगर अली, धर्म राज शुक्ला अऩिल सिह रामअचल आलोक पाण्डेय वैभव सिह माधुरी कुलदीप सिंह प्रशांत सागर संतराम वर्मा विकास वर्मा अंकुर वर्मा महेश चंद सुरेशधर द्विवेदी रविशंकर त्रिपाठी संन्तोष वर्मा राम सुंदर परशुराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे