Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रूचि मोदी का सराहनीय कदम,मसकनवां में किया सराहनीय कार्य


गोंडा:-नारी सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए "हम आपके साथ हैं'' सामाजिक संस्था की अध्यक्ष  रूचि मोदी ने सराहनीय कदम उठाते हुये 19 गरीब बालिकाओं को गोद लेकर अनूठा कार्य किया है। उन्होंने कस्तूरबा बालिका विद्यालय मसकनवां की कक्षा आठ से पास हुई बच्चियों में से कक्षा 9 में 7और 10 में 12 राजकीय बालिका इ.का. मसकनवा में एडमीशन करवा कर निःशुल्क  किताब और कापियों के साथ आर्थिक मदद की। विगत कई वर्षो से बढ़े बेटियां पढ़े बेटिया के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही सुश्री रुचि मोदी ने शिव कुमारी, शबा, मरजीना, शव्बो, अनीता वर्मा, संगीता वर्मा, खुशबू निषाद, रूबी भारती, नाजमा खातून, शीबू, सकीना, साहीन, कक्षा नौ में उमाभारती, उर्मिला भारती, नसरीन, गुड्डी विश्वकर्मा,  रोहणी भारती, आरती भारती, राज कुमारी का दाखिला करवाया है।उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा का स्तर अभिभावकों की पैसे से तंग लाचारी और अज्ञानता के कारण नहीं बढ़ पा रहा था।हालांकि बच्चियों की शिक्षा के लिए कई संगठन सरकारें जागरुकता करने में जुटी हुई है।समाजसेवी रुचि मोदी के इस कार्य से लोगों ने  दिल से सराहना की।इस मौके पर वार्डन उर्मिला मौर्या,खगेन्द्र जनवादी,संगीता यादव,संजू वर्मा,हिरमती,चंद्रकुमार पांडेय,राम चन्द्र यादव,मंगेश रतन,अमरेन्द्र पांडेय सहित अन्य शिक्षकगण व छात्राएं उपस्थित रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे