Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP डायल 100 का एक और सराहनीय कार्य


अमरजीत सिंह 
फ़ैजाबाद :मवई थाना क्षेत्र  में यूपी0 डॉयल 100 की ओर तैनात पीआरवी 0925 के जवानों किया गया एक और सराहनीय कार्य सामने आया है।थाना क्षेत्र के रामपुर जनक गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को सूचना पर पहुची डायल 100 की पीआरवी 925 के जवानों ने ग्रामीणों की मदद बचा लिया।पीआरवी प्रभारी सुखदेव तिवारी ने बताया कि एक महिला ने फोन कर जानकारी दी कि महिला फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रही हैं जिस पर कांस्टेबल आतिफ़ खान,ड्राइवर कांस्टेबल अनिल यादव के साथ पहुचे और ग्रामीणों की मदद से महिला को समझा बुझाकर आत्महत्या करने से मना किया गया।
डॉयल 100 की पीआरवी टीम 925 द्वारा किये गए साहसिक कार्य
मवई थाना क्षेत्र में यूपी0 डॉयल 100 की ओर तैनात पीआरवी 0925 की टीम द्वारा आये दिन नए नए साहसिक कार्य किये जा रहे है।30 मार्च को इसी टीम द्वारा एक नाबालिक विवाहिता की जबरन विदाई रोककर बालिका की मदद की।28 फरवरी को कुंडरा गांव में पूरे घर को बंधक बनाकर आग के हवाले करने जा रहे एक कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर उसकी मंशा पर फेरा पानी।26 फरवरी को नरौली गांव समीप झाड़ियों के बीच घायलावस्था में पड़े एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक सात को मिनट में सीएचसी मवई में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई।इसके अलावा सिपहिया गांव में एक महिला मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने जा रही थी कि एन वक्त पर पहुंची इस टीम ने घटना होने बचाया।इसके अलावा कई बात रात में रास्ते मे पड़े घायलों को भी बिना सूचना सीएचसी में भर्ती कराकर उनकी जान बचाई।मवई क्षेत्र इस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे साहसिक कार्यो को लेकर चर्चा आम हो गई।इनके द्वारा किये गए साहसिक कार्यो को देखते हुए डॉयल सौ के पुलिस अधीक्षक मो0 इमरान द्वारा 31 मार्च को इस टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे