Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हर्रैया सीएचसी बनेगा जिला स्तरीय अस्पताल: अजय सिंह


सुनील उपाध्याय

बस्ती : जिला अस्पताल की तरह हर्रैया सीएचसी पर भी बेहतर इलाज की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रयास शुरू हो गया है। इस सीएचसी को जिला स्तरीय अस्पताल बनाने की पहल शुरू हो गई है। अस्पताल को उच्चीकृत करने के साथ-साथ वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर्रैया विधायक अजय ¨सह की पहल पर शासन ने प्रस्ताव मांगा था, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने यहां से प्रस्ताव भेज दिया है, माना जा रहा है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। जिला मुख्यालय से हर्रैया की दूरी अधिक होने के चलते विधायक ने यह मांग की थी कि यहां जिला अस्पताल की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिससे सुदूर गांव के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा आसानी से मिल सके। फैजाबाद के निकटवर्ती क्षेत्र के लोग जिला अस्पताल बस्ती आने से बेहतर फैजाबाद ही जाना उचित समझते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेएलएम कुशवाहा ने अस्पताल को उच्चीकृत करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक को प्रस्ताव भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग के जानकारों की मानें तो हर्रैया सीएचसी को जिला स्तरीय अस्पताल बनाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री से भी मिलकर अपनी मांग रख चुके हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को इससे अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री की मंशा भी बता दी है। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव वी हेकाली झिमोमी ने इसे प्राथमिकता के आधार आगे की कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। बताया जा रहा कि हर्रैया को जिला स्तरीय अस्पताल की सुविधा मिलने से लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों, संसाधन, भवन, उपकरण और अन्य जरूरतें शामिल हैं। बेड की संख्या अभी तय नहीं है। स्वीकृति मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे