सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) का 48 वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कटेश्वरपार्क पर जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ल के संयोजन में संगोष्ठी और पौध रोपण के साथ मनाया गया।
‘शिक्षा का बाजारीकरण’ विषयक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रभारी एन.एस.यू.आई. अमिष तिवारी ने कहा कि उच्च शिक्षा में गरीब छात्रों के लिये दरवाजे बंद होते जा रहे हैं, सबको शिक्षा का समान अवसर दिया जाना चाहिये। शिक्षा के समान अवसर के लिये एन.एस.यू.आई. लगाार अपना संघर्ष जारी रखे हुये हैं। जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ल ने कहा कि मंहगी होती शिक्षा गरीब मेधावी छात्रों के लिये बड़ा संकट है। इस दिशा में एकजुट होकर संघर्ष करने से ही सफलता मिलेगी।
गोष्ठी को विक्रान्त द्विवेदी, आदित्य त्रिपाठी, रविशंकर दूबे आदि ने सम्बोधित किया। कांग्रेस कार्यालय परिसर में गुलमोहर, आम आदि के पौध रोपे गये। कार्यक्रम में पंकज द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, सत्येन्द्रमणि त्रिपाठी, दिनेश यादव, मो0 अहद, दुर्गेश त्रिपाठी, अंकुर कसौधन, शुभम नायक, रवि, एजाज, के साथ ही एन.एस.यू.आई. के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ