शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । शासन की मंशा के अनुरूप वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी सम्मेलन विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका में आयोजित किया गया। इसमें सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर अशोक कुमार दूबे खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित जन समूह को जानकारी दी गयी। इस लाभार्थी सम्मेलन विधवा पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, खाद बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, कर्जमाफी योजना, मुख्यमंत्री जी सामूहिक विवाह योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से परिवहन विभाग तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी लाभार्थी परख योजना का भी प्रचार प्रसार कराया गया। इस अवसर पर दयाराम सरोज ए0डी0ओ0 पंचायत, राम लखन रावत वरिष्ठ सहायक, ग्राम प्रधान राम सिंह सहित अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार से विकास खण्ड मानधाता एवं आसपुर देवसरा में भी लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें मानधाता के खण्ड विकास अधिकारी आलोक सिंह एवं आसपुर देवसरा के खण्ड विकास अधिकारी आर0पी0 सिंह ने अपने अपने ब्लाकों में प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लाभार्थी सम्मेलन में योजनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ