शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार स्थित एस एन मेमोरियल लाजिकलपब्लिक स्कूल में सोमवार को सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के साथ ही स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी देना जरूरी है । सोसायटी के संजय कुमार तिवारी ने कहा कि वह खुद एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं इसके साथ ही बच्चों में ज्ञान की वृद्धि के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं और उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
इस मौके पर गया प्रसाद तिवारी, रामफेर पांडे, कमलाकांत तिवारी, रमाकांत त्रिपाठी के साथ ही अनेक अभिभावक वह स्कूल के बच्चे मौजूद रहे । स्कूल के डायरेक्टर शिवसागर शुक्ला ने सभी का स्वागत करते हुए बच्चों को लगन से पढ़ाई करने का संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शीतला प्रसाद त्रिपाठी के साथ ही रामफेर पांडे, गया प्रसाद त्रिपाठी, गिरिजा शंकर गिरी, कमलाकांत त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, रामअवध सरोज, पप्पू पांडे, बी के त्रिपाठी, स्कूल के प्रबंधक शिवसागर शुक्ला, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र शुक्ल, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र शुक्ला, अध्यापकगण धर्मेंद्र शुक्ला, मोहम्मद आरिफ, बृजरानी, खुशबू शुक्ला, प्रिया, कविता एवं शालिनी टैलेंट सर्च एग्जाम में एवं स्कूल की परीक्षा में स्थान प्राप्त किए । छात्र लक्ष्मी पांडे, शिखा त्रिपाठी, मो० शैबा फिजा, जमील, सेजल सरोज, मोहम्मद नबील, शिवम पांडे, राम वैश्य, राजीव सरोज, हर्ष द्विवेदी, साक्षी यादव, संध्या गुप्ता, अभिषेक पांडे, मोनी त्रिपाठी आदि बच्चे पुरस्कृत हुए। सरस्वती वंदना प्रतिज्ञा श्रीवास्तव, सेजल सरोज स्वागत गीत अभिषेक पांडे ने किया ।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ