Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खण्ड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव से दुर्व्यवहार का मामला पकड़ रहा तूल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बनकटी विकास खण्ड में तैनात खण्ड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव के साथ शिक्षकों के एक समूह द्वारा किये गये दुर्व्यवहार का मामला  तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ प्रदेश महामंत्री अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में खण्ड     शिक्षाधिकारियों की बैठक रोडवेज स्थित एक होटल में हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि  यदि दोषी शिक्षकों की 13 अप्रैल तक गिरफ्तारी न हुई तो 14 अप्रैल  से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। यह आन्दोलन प्रदेश व्यापी होगा। 

जबकि दूसरी तरफ शिक्षक भी इसी मामले को लेकर बेसिक शिक्षा कार्यालय के सामने धरना दे  रहे है 
वही  दूसरी ओर खण्ड शिक्षाधिकारियों ने अनेक प्राथमिक, जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया और बंद पड़े विद्यालयों की रिर्पोट बीएसए, जिलाधिकारी को देते हुये अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों के विरूद्ध  कार्रवाई का आग्रह किया है। 
खण्ड शिक्षाधिकारियों ने बैठक में एक स्वर से मांग किया कि  मामले की गंभीरता को देखते हुये  लालगंज थाने में गरिमा यादव द्वारा दर्ज कराये गये एफ.आई.आर. के अनुसार दोषियों को गिरफ्तार किया जाय। बैठक में खण्ड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव ने बताया कि किस प्रकार से कुछ शिक्षकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। 
 अजय कुमार तिवारी ने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव के साथ  जिस प्रकार का व्यवहार कुछ शिक्षकों के समूह ने किया वह हैरान करने वाला है। महिला  खण्ड शिक्षाधिकारी के साथ हुई घटना के मामले में जब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होती संघ चुप नहीं बैठेगा। बैठक में यह भी कहा गया कि बीएसए का रवैया इस पूरे प्रकरण में ढिलमुल है और वे प्रभावी कार्रवाई की दिशा में पहल नहीं कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार ओझा, जिला मंत्री सुभाष चन्द्र वर्मा, खण्ड शिक्षाधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल, अनीता तिवारी आदि बैठक में उपस्थित रहे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे