Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेसी पूरे देश में रहे उपवास


सुनील उपाध्याय 
बस्ती : पार्टी हाईकमान के आवाह्न पर आज कांग्रेसजन पूरे देश में उपवास पर रहे। इसका उद्देश्य था नफरत और साम्प्रदायिकता के वातावरण के बीच देशवासियों को साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिये प्रेरित करना। इसी कड़ी में बस्ती जनपद में भी जिलाधिकारी कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी उपवास में सम्मिलित हुये। इस दौरान ध्वनि विस्तारक पर रामधुन बजती रही। 

अध्यक्ष ने कहा आज देशभर में नफरत फैलाई जा रही है, लोग एक दूसरे से जल रहे हैं, जातियों धर्मो और सम्प्रदायों के नाम पर देश की आम अवाम को बांटने का कुचक्र रचा जा रहा है, ऐसे में देश का माहौल विषाक्त होने से बंचाने के लिये पार्टी के लोग एक दिवसीय उपवास पर हैं। उन्होने जनता का आवाह्न करते हुये कहा अभी वक्त है, भेदभाव और नफरत की राजनीति से निजात पाना है तो संभलने की जरूरत है, वरना सत्ता हासिल करने के लिये जिस झूठ और नफरत का सहारा लिया जा रहा है उसके दुष्परिणाम बहुत भयंकर होंगे। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कांग्रेस हिंसा के खिलाफ है, आंदोलन चाहे सामाजिक हो अथवा राजनैतिक हिंसात्मक नही होने चाहिये। साथ ही प्रशासन को भी जनभावनाओं का ख्याल रखना चाहिये, लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। उपवास के बाद कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा। इसमें देश में बढ़ती साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जातिवाद, धर्म, जाति के नाम पर बढ़ रहे तनाव, गुण्डाराज, विकासोन्मुखी कार्यों में पारदर्शिता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। 

इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, राणा कृष्णिंककर सिंह, अनिरूद्ध तिवारी, राममिलन चतुर्वेदी, छोटेलाल तिवारी, डा. विद्या मिश्रा, नर्वदेश्वर शुक्ला, सईद अहमद, जगनरायन आर्य, बाबूराम सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, गिरजेश पाल, देवी प्रसाद पाण्डेय, रंजना सिंह, विमला राठी, डा. शीला शर्मा, गायत्री गुप्ता, मो. रफीक खां, रामनौकर शुक्ला, प्रमोद दुबे, अनिल कुमार भारती, अतीउल्लाह सिद्धीकी, आदित्य त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, डा. किताबुल्लाह, गंगा मिश्रा, दिनेश पांडे, रामभवन शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, गुड्डू सोनकर, दयाशंकर चौबे, कपिलेश्वर शुक्ला, शिवविभूति मिश्रा उर्फ पिण्टू, जय प्रकाश अग्रहरि, मीरा देवी, शकुन्तला देवी, नीलम, साधूसरन आर्य, चन्द्रप्रकाश पाठक, रामसजीवन चौधरी, प्रेमसागर पाठक, देवी प्रसाद पांडे, ओम प्रकाश पांडे, रीना देवी, राधा देवी, कृष्णावती, विश्वनाथ चौधरी, सोमनाथ पांडे, रामलाल, मो. युसुफ अंसारी, लालचंद पांडे, अंसार अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, शिवशंकर चंचल, राजदेव प्रसाद, रामबहादुर सिंह, लालजीत पहलवान, अमरबहादुर शुक्ला, बाबूराम योगी, रविन्द्र सिंह राजन, रूपेश पांडे, दुर्गेश त्रिपाठी, रोहन श्रीवास्तव, इन्द्रावती देवी, लालमती, जुगुरा, सूर्यमणि पांडे, आलोक त्रिपाठी, भूमिधर गुप्ता, अमर सिंह, सूर्य प्रकाश पांडे, घनश्याम शुक्ला, करमवीर, पंकज द्विवेदी, ननकू सोनकर, रामप्रीत यादव, पंकज यादव, अलीम अख्तर, कमालद्दीन सिद्धीकी, मुन्नीलाल, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे