Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश में अराजकता फैलाने का किया जा रहा है षड़यंत्र:डॉ नीरज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय एंव प्रांतीय कमेटी के आवाह्मन पर सोमवार को साम्प्रदायिक सौहार्द ,शांति एवं सद्भभावना बनाए रखने के हेतु काग्रेंसजनो ने नगर के  अम्बेडकर चौराहा स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर एक  दिवसीय उपवास कार्यक्रम ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंग प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में किया । इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य एआईसीसी  डॉ.नीरज त्रिपाठी के साथ दर्जनों युवाओं ने उपवास के कार्यक्रम में सहभागिता की lइस मौके पर नीरज त्रिपाठी ने आरोपित करते हुए कहा कि देश और उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में व्याप्त अपार अराजकता के साथ-साथ आपसी, भाई चारा, एकता,को बिगाड़ने और वैमन्यस्ता को बढ़ावा देने का काम लगातार कर किया जा रहा है, जिससे आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश का माहौल खराब कर ऊंच-नीच,जात, धर्म के नाम पर लोगो को आपस मे लड़ाना और  आपसी सदभाव को खत्म कर सम्पूर्ण देश में अराजकता फैलाने का कुचक्र खड़यंत्र कर रही है।इस मौके पर कपिल द्बिवेदी, मदन सिह, प्राशान्त, आशुतोष तिवारी, सुधीर तिवारी, आशुमान, अमित, अाचार्य ओम प्रकाश मिश्र,  डॉ वीके सिह, जमुना प्रसाद, मो इसहाक खॉ,  दुष्यत सिंह, मो दानिश समेत तमाम काग्रेस के लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे