अखिलेश्वर तिवारी
पहली ट्रेन को आज सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा पर बसा हुआ तराई क्षेत्र का सबसे पिछड़ा हुआ जिला है । यहां के लोगों को रेल मंत्रालय ने हमसफर ट्रेन नियमित रुप से संचालित कर बड़ी सौगात दी है । आज सुबह जब हमसफर ट्रेन बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसका जोरदार स्वागत किया गया ।
क्षेत्रीय सांसद दद्दन मिश्रा ने ड्राइवर का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा हरी झंडी दिखाकर रवानाा किया । मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इस जिले के लिए यह पहली ट्रेन है जो प्रतिदिन दिल्ली के लिए मिला करेगी । बिहार उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली को जोड़ने वाली चंपारण दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन बिहार व पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित कटिहार से प्रतिदिन शाम 5:40 पर छूटेगी और बलरामपुर रात 12:30 बजे तथा अगले दिन 11:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।
दिल्ली से दोपहर 1:45 बजे छूटेगी जो रात 12:30 बजे बलरामपुर तथा अगले दिन 6:20 बजे कटिहार पहुंचेगी । इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाई थी जिसे आज सुबह सांसद दद्दन मिश्रा ने बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाई और लोगों ने गर्मजोशी से इस ट्रेन का स्वागत किया । ट्रेन में सफर कर रहे हैं यात्रियों के अनुसार हमसफर इस रूट पर नियमित चलने वाली सबसे आरामदेय व सुलभ ट्रेन साबित होगी । ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय प्रबंधक रेलवे आनंद मोहन चतुर्वेदी स्टेशन अधीक्षक आर के मिश्रा व्यापार मंडल नेता संजय शर्मा रमेश बाबा शिक्षक संघ के नेता ज्ञानसागर पाठक भाजपा नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी आकाश पांडे पंकज मिश्रा विनय तिवारी सहित तमाम रेलवे कर्मी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे । इस ट्रेन के चलने से स्थानीय लोग काफी खुश दिखाई दिए । हमसफर पूर्ण वातानुकूलित ट्रेन है इसलिए इसका किराया आम आदमी के पहुंच से बाहर है । लोगों ने दिल्ली व वैष्णो देवी जम्मू के लिए नियमित ट्रेन चलाने की मांग उठाई ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ