राजकुमार शर्मा
बहराईच:- बहराईच अंतर्गत विगत दस अप्रैल को 12:05 बजे दो हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश और पुलिस के बीच जबदा कुरसहा मोड पुलिया पर मुठभेड़ हो गया ।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री थाना विशेशरगंज और कॉन्स्टबेल धर्मेंद्र सिंह थाना पयागपुर घायल हो गए।घायल पुलिस कर्मी को सी एच सी में भर्ती कराया गया।जबकि दोनों बदमाशो को ग्रिफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने इस घटनाक्रम में यह दावा किया कि यह दोनों केदार उर्फ केद्रे पुत्र चुन्नू निवासी टिकुइया थाना विशेसरगंज व शुक्ले पुत्र छबीले निवासी टिकुइया दोनों थाना पयागपुर में पंजीकृत हत्या व डकैती जैसे संगीन धारा वाले मुकदमे में वांछित 10,000के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।जिनसे मुठभेड़ के दौरान दो तमंचा देसी 12 बोर,दो खोखा कारतूस 12 बोर,चार जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।इन दोनों पर मुकदमा संख्या 1973/17 धारा459/460 पंजीकृत कर पुलिशिया कार्यवाही शुरू की गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ