अमरजीत सिंह
फैजाबाद:अप्रैल माह की एक तारीख से बस्ती जनपद के मखौडा धाम से शुरू हुई 84कोसी परिक्रमा दसवें दिन पटरंगा मंडी पहुंची।जहां मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व भाजपा नेता विवेकानंद पांडे की अगुवाई में नगरवासियों फूल माला व आरती उतारकर परिक्रमार्थियों का भव्य स्वागत किया।लगभग 20 दिनों के लंबे सफर के बाद ये परिक्रमा बस्ती फैजाबाद बाराबंकी गोंडा जनपद होते हुए अवध की धार्मिक नगरी अयोध्या के सरयु तट पर 20 अप्रैल को समाप्त होगी।बताते चले एक अप्रैल को बस्ती जनपद के मखौडा धाम से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा बस्ती अंबेडकरनगर फैजाबाद होते हुए अपने दसवें पड़ाव पटरंगा मंडी पहुंची।इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में विहिप समर्थक संतों और गृहस्थों ने हिस्सा लिया।संतो की यह परिक्रमा सोमवार को रुदौली में रात्रि विश्राम करने के बाद गनौली मियां का पुरवा मैरामऊ तिवारीपुर संतोषी मोड़ होते हुए मंगलवार की देर शाम गाजे बाजे के साथ पटरंगा मंडी पहुंची।इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पटरंगा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह भीमसेन यादव आदिल खाँ कांस्टेबल विजय कुमार साथ साथ मुस्तैद रहे।धार्मिक मान्यता के अनुसार परिक्रमा पथ पर चला गया एक एक पद हज़ारों कष्टों को हरने वाला होता है।इसी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में लोग पवित्र तिथियों पर परिक्रमा करते हैं।परम्परागत रूप से आयोजित होने वाली यह परिक्रमा इस वर्ष एक अप्रैल से शुरू हुई थी।जो मंगलवार को पटरंगा मंडी स्थित लाला रामकुमार इंटर कालेज में पहुंची।यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह परिक्रमार्थी अपने अगले पड़ाव बेलखरा जनपद बाराबंकी पहुंचेगी।परिक्रमार्थियों के स्वागत में रुदौली के पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन भाजपा जिला मंत्री शांति देवी नरेंद्र मोदी विचार मंच से आकाश मणि त्रिपाठी शिव कुमार मणि त्रिपाठी जय प्रकाश मिश्र ग्राम विकास अधिकारी लाल जी चौरसिया भगवानदीन विजय मिश्र रामनेवास गुप्ता विश्वनाथ अमरनाथ गुप्त ओंकार नाथ नंदन गुप्त श्यामू सेठ दीपक शुक्ला राम आसरे अर्पित मिश्र संतोष सुनील राजू अजय सिंह सुशील मिश्र अजय शुक्ल ओम प्रकाश मिश्र विजय शुक्ल दिलीप विश्वकर्मा जयबक्स सिंह दुर्गेश गुप्ता शिवम गुप्ता आदि लोग शामिल रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ