Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भैंस चोरी के मामले मे चार लोग नामजद


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:कोतवाली रुदौली अन्तर्गत भेलसर पुलिस चौकी अन्तर्गत ग्राम सरांय दौलत मजरे शहबाजपुर निवासी लवकुश पुत्र किशनलाल की तहरीर पर भैंस चोरी के मामले मे चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है 
        बता दे कि सरायदौलत निवासी लवकुश द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 8 अप्रैल रविवार को रात मे हमारी दो भैंसे बाहर रोज की भांति बंधी थी उसी रात्रि को जब मै रात मे उठा तो देखा कि हमारी दोनो भैंसे गायब है पता करते करते जब हम भेलसर गांव पहुंचे तब कुछ लोगों ने बताया कि जुबेर पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी भेलसर मजनूं पुत्र लतीफ निवासी हलीमनगर गब्बर पुत्र मतीन निवासी नन्दरौली बीकापुर सुकरील महावत पुत्र अज्ञात निवासी महावतन डेरा हलीमनगर थाना रुदौली ने हमारी दोनो भैंसो को काटकर बेच डाला है सूत्रों का कहना है कि सीओ सर्किल रुदौली मे भैंस चोरों का गिरोह काफी दिनों से सक्रिए है अए दिन भैंस, गाय ,बकरा बकरी की चोरी होती रहती है जिसमे पशु तस्कर लिप्त बताए जाते हैं उक्त सम्बन्ध मे भेलसर चौकी प्रभारी अन्जेश सिंह ने बताया कि भैंस चोरी के मामले मे चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है मुकदमा अपराध संख्या 131/18 धारा 379,429 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है और बताया कि जल्द से जल्द  भैंस चोरी का खुलासा कर अभियुक्तों को जेल भेजा जाएगा 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे