Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के राजस्व टीम ने हटावाया अवैध कब्ज़ा


गोंडा:-थाना खोड़ारे अंतर्गत राजस्व ग्राम सभा केशवनगर ग्रंट में वर्षों से कब्जा किये चकमार्ग को तहसीलदार मनकापुर के आदेश पर बुधवार को राजस्व टीम व पुलिस प्रशासन ने पैमाइस करके चकमार्ग को मुक्त कराया। लेखपाल गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के अर्जुन वर्मा का शिकायत था कि गाव के ही नंदू यादव राजेंद्र प्रसाद वर्मा द्वारा वर्षो से चकमार्ग पर कब्जा किए हुए है।मनकापुर तहसीलदार बृजमोहन ने शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपाल व पुलिस फोर्स के साथ चकमार्ग को खाली करने आदेश दिया था।लेखपाल ने बताया कि चकमार्ग को खाली करवाकर ग्राम प्रधान द्वारा जुतवा कर खाली कराया गया है।इस मौके पर लेखपाल रामसागर, जितेंद्र सिंह,प्रधान प्रतिनिधि रूसे,जगत वर्मा,शोहरत प्रसाद,राम चरित्र,हीरालाल यादव सहित ग्रामवासी व पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे